अर्शदीप सिंह की कप्तानी वाली लुधियाना लायंस टीम ने अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। टीम 1 सितंबर को बठिंडा रॉयल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी और इसी नई जर्सी में मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

जर्सी का अनावरण एक विशेष कार्यक्रम में किया गया। इस दौरान टीम के आधिकारिक मैस्कॉट 'शेर सिंह' और टीम का एंथम (गीत) भी लॉन्च किया गया। इस आयोजन में टीम ने अपने नए सीजन की तैयारियों की झलक दिखाई। यह मैस्कॉट उस निडर साहस का प्रतीक है जो लुधियाना लायंस के आने वाले सीजन में खेले जाने वाले क्रिकेट के अंदाज में दिखेगा।

लुधियाना लायंस के मुख्य खिलाड़ी अर्शदीप सिंह ने कहा, "शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले सीजन को लेकर बहुत उत्साहित हूं और लुधियाना लायंस का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। अब तक तैयारियां बहुत अच्छी रही हैं। हमने अपनी स्किल्स पर काम करने, टीम में अपनी भूमिकाओं को समझने और एक पूरी टीम के तौर पर मैच की अलग-अलग स्थितियों के लिए तैयारी करने में काफी समय बिताया है। अब, मुख्य फोकस ट्रेनिंग ग्राउंड के उस आत्मविश्वास को मैचों में ले जाने पर है ताकि लीग जीतने के लिए हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।"

लुधियाना लायंस के मालिक हरित अग्रवाल और मनोज बंसल ने कहा, "हम शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले सीजन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं और लुधियाना लायंस के तौर पर बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी तैयारियों को लेकर आश्वस्त हैं। हम टीम को शुभकामनाएं देते हैं और इस सीजन के लिए उनका समर्थन करते हैं।"

अर्शदीप सिंह की कप्तानी वाली पूरी टीम में सलिल अरोड़ा, कृष भगत, अर्जुन राजपूत, जस इंदर, अभिजीत गर्ग, माधव सिंह पठानिया, कार्तिक शर्मा, कार्तिक चड्ढा, लवदीप सिंह खरोड़, लवकीरत सिंह, बिक्रमजीत सिंह, हरीश कुमार, तरनवीर सिंह रंधावा, राजवीर जसवाल, असीम कोहली, हवनीत सिंह, युवी गोयल, साहिल भास्कर और गुरमन सिंह शामिल हैं।

लुधियाना लायंस के मेंटर हेमराज चौधरी ने कहा, "सफल नीलामी और तैयारी के लिए मिले समय के बाद टीम शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के पहले सीजन के लिए हर तरह से संतुलित और तैयार है। लुधियाना लायंस प्रक्रियाओं और तैयारी को बहुत महत्व देता है और सीजन शुरू होने से पहले किए गए सभी कामों को लेकर हम आश्वस्त हैं।"

लीग स्टेज के लिए लुधियाना लायंस का शेड्यूल इस प्रकार हैं:

1 सितंबर, 2026: लुधियाना लायंस बनाम बठिंडा रॉयल्स (दोपहर 1 बजे)

2 सितंबर, 2026: लुधियाना लायंस बनाम मोहाली किंग्स (दोपहर 1 बजे)

4 सितंबर, 2026: लुधियाना लायंस बनाम जालंधर वॉरियर्स (शाम 7 बजे)

6 सितंबर, 2026: लुधियाना लायंस बनाम फाजिल्का फाल्कन्स (शाम 7 बजे)

7 सितंबर, 2026: लुधियाना लायंस बनाम मोहाली किंग्स (दोपहर 1 बजे)

9 सितंबर, 2026: लुधियाना लायंस बनाम फाजिल्का फाल्कन्स (दोपहर 1 बजे)

7 सितंबर, 2026: लुधियाना लायंस बनाम मोहाली किंग्स (दोपहर 1 बजे)

Also Read: LIVE Cricket Score

11 सितंबर, 2026: लुधियाना लायंस बनाम अमृतसर सूरमास (शाम 7 बजे)

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार