West Indies Probable Playing XI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (IND vs WI 2nd ODI) बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले के लिए वेस्टइंडीज अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है। उनकी निगाहें गुवाहाटी वनडे जीतकर सीरीज को 1-1 से लेवल करने पर टिकी होगी।

Advertisement

जस्टिन ग्रीव्स हुए बाहर: वेस्टइंडीज टीम को एक  बड़ा झटका लगा है। उनके सलामी बल्लेबाज़ जस्टिन ग्रीव्स, जिन्होंने पहले वनडे में शतकीय पारी खेली, वो चोटिल हो गए हैं। उन्हें पिंडली पर चोट आई है जिस वज़ह से वो दूसरा वनडे नहीं खेल पाएंगे। ये कैरेबियाई टीम के लिए बेहद बुरी खबर है, क्योंकि जस्टिन ग्रीव्स बेहद कमाल की फॉर्म में थे। वो अपने देश के लिए 18 टेस्ट, 26 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं।

शाई होप कर सकते हैं ओपनिंग: जस्टिन ग्रीव्स की गैरमौजूदगी में अब कैरेबियाई कप्तान शाई होप को सलामी बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेनी पड़ सकती है। शाई होप एक कमाल के ओपनिंग बैटर हैं। उन्होंने पारी की शुरुआत करके 34 ODI में 54.06 की औसत से 1622 रन और दूसरे ओपनर के तौर पर 15 वनडे में 76.15 की औसत से 990 रन बनाए हैं। वो वेस्टइंडीज के लिए 49 टेस्ट, 156 वनडे और 70 टेस्ट खेल चुके हैं।

शेरफेन रदरफोर्ड को मिल सकता है मौका: जस्टिन ग्रीव्स की गैरमौजूदगी में शेरफेन रदरफोर्ड की कैरेबियाई XI में वापसी हो सकती है। वो 29 वनडे में लगभग 39 की औसत से 849 रन बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने 56 टी20 इंटरनेशनल भी खेले हैं, जिसमें उनके नाम 902 रन दर्ज हैं। बात करें रदरफोर्ड के लिस्ट ए करियर की तो उन्होंने 64 मैचों की 57 पारियों में 1699 रन बनाए हैं।

इसके अलावा वेस्टइंडीज अपनी गेंदबाज़ी में थोड़ा बदलाव करते हुए मैथ्यू फोर्ट की जगह शमर जोसेफ को XI में चुन सकती है। ये रफ्तार का सौदागर 15 टेस्ट में 64 विकेट, 9 टेस्ट में 4 विकेट और 25 टी20 में 37 विकेट अपने नाम रखता है।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन XI: जॉन कैंपबेल, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कीसी कार्टी, शेरफेन रदरफोर्ड, आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड/शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जायडेन सील्स।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज का पूरा स्क्वाड: जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जायडेन सील्स, कीमो पॉल, शमर जोसेफ, विटेल लॉज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार