इस समय क्रिकेट जगत का पूरा ध्यान बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मेगा ऑक्शन 2025 पर फोकस था लेकिन इस बीच अबू धाबी टी-10 के चल रहे संस्करण में कुछ ऐसा हो गया जिसके बारे में शायद ही किसी फैन ने सोचा होगा। वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड ने इस टूर्नामेंट में शतक बना दिया और वो ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए।

Advertisement

दिलचस्प बात ये है कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में पहला शतक देखने के लिए आठवें संस्करण का इंतज़ार करना पड़ा जिससे ये पता चलता है कि एक टी-10 मैच में शतक लगाना कितना मुश्किल काम रहा है। रदरफोर्ड का ये शतक बिल्कुल उस समय आया जब आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 का दूसरा दिन बाकी है और अब ये शतक उनके लिए गेम चेंजिंग साबित हो सकता है क्योंकि अब उनके पीछे कई फ्रेंचाईजी जाती हुई दिख सकती हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो रदरफोर्ड के तूफानी शतक के बावजूद उनकी टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ा। रदरफोर्ड के शतक के चलते नॉर्दर्न व़ॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 142 रन बनाए लेकिन इसके बाद यूपी नवाब की टीम ने कप्तान रहमानुल्लाह गुरबाज़ (23 गेंदों में 44) और आंद्रे फ्लेचर (27 गेंदों में 75) की आतिशी पारियों के चलते 1 विकेट खोकर 9.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करके एक बड़ी जीत हासिल कर ली।

फ्लेचर ने अपनी करिश्माई पारी के दौरान 4 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। उन्हें उनकी इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस हार के बावजूद नॉर्दर्न वॉरियर्स की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है जबकि यूपी नवाब की टीम 10 टीमों की अंक तालिका में सातवें स्थान पर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार