टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 119 रन से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। इस जीत के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जमकर जश्न मनाया गया और इस जश्न की अगुवाई कप्तान शिखर धवन ने की। ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें पहले तो हेड कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान शिखर धवन ने मोटिवेशनल स्पीच दी और फिर धवन ने मस्ती शुरू की।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिखर धवन अपने साथी खिलाड़ियों को पहले तो खड़े होने के लिए बोलते हैं और जब साथी खड़े हो जाते हैं तो वो अपने साथियों को कहते हैं, जब मैं कहूंगा, "हम कौन हैं? तो आप सब को कहना है, चैंपियंस।" इसके बाद शिखर धवन नारा देते हैं और खिलाड़ी चैंपियंस, चैंपियंस चिल्लाने लग जाते हैं।

Advertisement

हालांकि, इस वीडियो में सबसे ज्यादा नाचते-गाते हुए धवन ही दिखते हैं। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। अगर वनडे सीरीज की बात करें तो शुभमन गिल को नाबाद 98 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच और पूरी सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

वनडे सीरीज में फतेह हासिल करने के बाद अब भारत के सामने कैरेबियन टीम टी-20 फॉर्मैट में भिड़ेगी। सभी जानते हैं कि टी-20 फॉर्मैट वेस्टइंडीज का पसंदीदा फॉर्मैट है ऐसे में भारत के लिए जीत हासिल करना इतना आसान नहीं होगा। हालांकि, टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर ये है कि टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा समेत कई स्टार खिलाड़ी वापसी कर रहे हैं ऐसे में फैंस का भरपूर एंटरटेनमेंट होने की उम्मीद है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार