12 नवंबर। शिखर धवन (92) और ऋषभ पंत (58) के तूफानी अर्धशतकों की मदद से भारत ने तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में विश्व चैम्पियन वेस्टइंडीज को आखिरी गेंद पर छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली।

Advertisement

वेस्टइंडीज ने रविवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 181 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे मेजबान भारत ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

आपको बता दें कि शिखर धवन 92 रन पर आउट हुए और अपना शतक नहीं बना पाए। 92 रन पर आउट होकर शिखर धवन ने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

शिखर धवन टी-20 इंटरनेशनल में भारत के तरफ से दो बार नर्वस नाइंटीज का शिकार होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले धवन साल 2018 में 6 मार्च को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी-20 मैच में 90 रन बनाकर आउट हुए थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार