23 अगस्त, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के गब्बर यानि शिखर धवन इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। अपनी बल्लेबाजी से शिखर धवन कमाल का खेल दिखा रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में शिखर धवन ने अपने वनडे करियर का 11वां शतक जमाया।

Advertisement

पिछले कुछ समय से शिखर धवन भारत के लिए लगातार रन बना रहे हैं जिससे अब धवन भारतीय टीम में स्थाई सदस्य बन गए हैं। इसके अलावा धवन अपने क्रिकेट के अलावा काफी मजाकिया किस्म के भी इंसान हैं। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शिखर धवन ने अपने फेवरेट हीरो और अभिनेत्री का खुलासा किया है। आगे क्लिक करके जाने किस अभिनेत्री की को धवन पसंद करते हैं►

 

क्रिकेट टूडे को दिए साक्षात्कार में शिखर धवन ने खुलासा किया है कि आमिर खान उनके फेवरेट अभिनेता है। इतना ही नहीं धवन ने कहा कि विराट कोहली को भी आमिर खान बेहद पसंद हैं। दिनेश कार्तिक की वाइफ है बला की खूबसूरत, देखकर दिवाने हो जाएगें आप

इसके अलावा अभिनेत्री के तौर पर शिखर धवन की पसंद करीना कपूर हैं। धवन ने कहा कि करीना कपूर उनको काफी अच्छी लगती है। इसके साथ - साथ अपनी फेवरेट मूवी के बारे में शिखर धवन ने कहा कि उन्हें हॉलीवुड की सिल्वेस्टर स्टेलोन अभिनीत रॉकी (1 9 76) काफी पसंद है।

Advertisement

इन दिनों शिखर धवन तीनों फॉर्मेट में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। धवन ने 87 वनडे मैच में 3721 रन तो वहीं 26 टेस्ट मैच में 1822 रन बना लिए हैं। इसके साथ - साथ  23 टी- 20 में 115 की स्ट्राइक रेट के साथ रन बना रहे हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार