KL Rahul 10,000 International Runs: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में होगा, जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल करने का शानदार मौका है।

Advertisement

34 वर्षीय राहुल ने भारत के लिए अब तक 70 टेस्ट, 98 वनडे और 72 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 4288 रन हैं, जबकि वनडे में वह 3412 और टी20 इंटरनेशनल में 2265 रन बना चुके हैं। इस तरह राहुल ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 240 इंटरनेशनल मुकाबलों में कुल 9965 रन बनाए हैं। अब उन्हें 10 हजार इंटरनेशनल रन पूरे करने के लिए सिर्फ 35 रन की जरूरत है।

अगर राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 35 रन बना लेते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले भारतीय बल्लेबाजों की खास लिस्ट में शामिल हो जाएंगे। यह उनके इंटरनेशनल करियर की एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि होगी। राहुल इस खास आंकड़े को पार करने वाले 15वें भारतीय बल्लेबाज होंगे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 रन का आंकड़ा पार करने वाले भारतीय बल्लेबाज

  1. सचिन तेंदुलकर – 664 मैच, 34,357 रन
  2. विराट कोहली – 562 मैच, 28,359 रन
  3. राहुल द्रविड़ – 504 मैच, 24,064 रन
  4. रोहित शर्मा – 514 मैच, 20,427 रन
  5. सौरव गांगुली – 421 मैच, 18,433 रन
  6. एमएस धोनी – 535 मैच, 17,092 रन
  7. वीरेंद्र सहवाग – 363 मैच, 16,892 रन
  8. मोहम्मद अजहरुद्दीन – 433 मैच, 15,593 रन
  9. सुनील गावस्कर – 233 मैच, 13,214 रन
  10. युवराज सिंह – 399 मैच, 11,686 रन
  11. वीवीएस लक्ष्मण – 220 मैच, 11,119 रन
  12. शिखर धवन – 269 मैच, 10,867 रन
  13. दिलीप वेंगसरकर – 245 मैच, 10,376 रन
  14. गौतम गंभीर – 242 मैच, 10,324 रन
Also Read: LIVE Cricket Score

खास बात यह है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में राहुल का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उन्होंने कैरेबियाई टीम के खिलाफ अब तक 5 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें 56.50 की बेहतरीन औसत से 282 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक भी निकला है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार