IND-W vs SL-W Final, Women's Asian Games 2026: महिला एशियन गेम्स 2026 का फाइनल भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार, 22 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल हाल ही में एशिया कप 2026 में खेला गया था जो कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला भी था। ये दुबई के मैदान पर हुआ था जहां टीम इंडिया ने 183 रन डिफेंड करके श्रीलंका को 72 रनों से मात दी थी। इस मुकाबले की स्टार प्लेयर शेफाली वर्मा थी, जिन्होंने 39 गेंदों पर 68 रन बनाए और 4 ओवर में 23 देकर 1 विकेट झटका।

IND-W vs SL-W T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 22 सितंबर 2026
समय - 10:30 AM IST
वेन्यू - कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन

Korogi Sports Park, Nisshin Pitch Report

कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क एक नया बना हुआ स्टेडियम है, जिसे फिलहाल इस टूर्नामेंट के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। अब तक यहां की पिच गेंदबाजों के पक्ष में रही है। पिच पर उछाल अच्छा है, जिसने हाल के मुकाबलों में बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। बताते चलें कि इस मैदान पर अब तक 11 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 6 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 135 रन रहा है।

IND-W vs SL-W T20 Head To Head Record

कुल - 32
भारत - 26
श्रीलंका - 05
बेनतीजा - 01

IND-W vs SL-W T20 : Where to Watch?

महिला एशियन गेम्स 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Network और OTT प्लेटफॉर्म SonyLiv App पर इन्जॉय कर सकते हैं।

IND-W vs SL-W T20: Player to Watch Out For

भारतीय टीम से स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो चमारी अट्टापट्टू, हसीनी परेरा और कविशा दिलहारी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

India Women vs Sri Lanka Women T20 Probable Playing XI

India Women T20 Probable Playing XI: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जी कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

Sri Lanka Women T20 Probable Playing XI: इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टु (कप्तान), हसीनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिथाली अयोध्या, काव्या कविंदी, चमुदी प्रबोधा, सुगंधिका कुमारी।

India Women vs Sri Lanka Women Today's Match Prediction

महिला एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

IND-W vs SL-W T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, IND-W vs SL-W Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, India Women vs Sri Lanka Women Match Preview, Women's Asian Games 2026

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार