पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन ने 40 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। जी हां, उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है।अपनी दूसरी शादी के बाद धवन ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही फेक न्यूज पर भी चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया यूजर्स और मीडिया से अपील की कि वो उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर पॉजीटिविटी फैलाएं ना कि किसी तरह का भ्रम या फेक न्यूज।
धवन ने शनिवार को अपनी आयरिश गर्लफ्रेंड से शादी कर ली। जबकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट में उनकी एक्स-वाइफ आयशा के नाम से गलत बातें कही गईं। धवन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मुझे सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट मिले हैं जिनमें मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में एक निराशाजनक बात कही गई है। मैंने कभी भी अतीत का बोझ नहीं उठाया, चाहे वो पिच पर हो या बाहर की जिंदगी। मैं अपने अतीत का सम्मान करते हुए पॉजिटिविटी की ताकत में पक्का यकीन करता हूं। ये मेरी ज़िंदगी का एक नया चैप्टर है और मैं अपने फैंस, दोस्तों, परिवार, शुभचिंतकों और मीडिया से मिले प्यार और आशीर्वाद के लिए सच में शुक्रगुजार हूं। मैं लोगों से ज़ोर देकर कहना चाहता हूं कि वो सोशल मीडिया पर क्लिक बेट, असंवेदनशील और झूठे बयानों से मेरे नाम का गलत इस्तेमाल न करें। आइए प्यार और पॉजिटिविटी फैलाएं।धन्यवाद!"
वहीं, दूसरी तरफ इस शादी के बाद एक बार फिर से सोफी शाइन लाइमलाइट में आ गई हैं और फैंस उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं। सोफी को ज्यादातर लोग धवन की वजह से ही जानते हैं। हालांकि, धवन से जुड़ने से बहुत पहले ही सोफी ने अपने दम पर एक मजबूत और सफल प्रोफेशनल पहचान बना ली थी। उनकी पहचान केवल किसी क्रिकेटर की पार्टनर तक सीमित नहीं है, बल्कि वो खुद एक सशक्त और कामयाब कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं। सोफी शाइन मूल रूप से आयरलैंड के लिमरिक शहर की रहने वाली हैं। उन्होंने पढ़ाई के बाद कॉर्पोरेट कंसल्टिंग के क्षेत्र में करियर बनाया।
Also Read: LIVE Cricket Score
उनके पास मार्केटिंग और मैनेजमेंट से जुड़ी डिग्रियां हैं। जिसकी वजह से उन्हें इंटरनेशनल कॉर्पोरेट दुनिया में अच्छी पहचान मिली। फिलहाल सोफी अबू धाबी में स्थित एक जानी-मानी ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विस कंपनी नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन में काम कर रही हैं। इस कंपनी में सोफी एक सीनियर पद पर हैं और सेकंड वाइस प्रेसिडेंट और प्रोडक्ट कंसल्टेंट के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। आसान शब्दों में कहें तो वो कंपनी को आगे बढ़ाने के लिए योजनाएं बनाने और उन्हें लागू करने का काम करती हैं।