भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ ना कुछ पोस्ट करते रहते हैं और फैंस उनकी मज़ेदार रील्स को काफी पसंद भी करते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक और मज़ेदार रील शेयर की है जिसमें वो अपने कुक कबीर के साथ नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

गब्बर का ये ताजा वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें शिखर धवन ने वीडियो में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक फिल्म का सीन रिक्रिएट करने की कोशिश की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका कुक कबीर छुट्टी पर जाने की जिद्द कर रहा है लेकिन धवन उन्हें नहीं जाने देना चाहते हैं। इस मज़ेदार रील में एक सीन में धवन को गुस्सा आ जाता है और वो अपने कुक से कहते हैं, ‘अगर तुझे जाना है तो, मेरी लाश पर से गुजर के जा।’

Advertisement

धवन की इस रील में उनके कुक ने शानदार एक्टिंग की है और कबीर की एक्टिंग देखकर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने गब्बर की रील पर कमेंट करते हुए लिखा, 'कबीर भैय्या हाहाहा।' फिलहाल गब्बर की इस रील पर 3 लाख से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर क्रिकेट की बात करें तो धवन एक बार फिर से टीम इंडिया की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। इस महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्हें ही टीम इंडिया की अगुवाई करनी है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या वो कप्तान के रूप में एक और ट्रॉफी अपने कैबिनेट में जोड़ पाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार