22 अप्रैल,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। केएल राहुल द्वारा खुद को जून में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने के संकेत देने के बाद ये चर्चा तेज हो गई हैं कि इंग्लैंड में रोहित शर्मा के साथ कौन टीम इंडिया की पारी की शुरूआत करेगा। 

Advertisement

टीम इंडिया पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने अनुसार चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन को रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरूआत करनी चाहिए। हालांकि अभी इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का एलान होना बाकी है। 

Advertisement

इंडिया टुडे से बातचीत में लक्ष्मण न कहा कि “ मुझे लगता है कि शिखर को रोहित शर्मा के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय पारी की शुरूआत करनी चाहिए। अगर आपको याद हो तो उन्होंने आखिरी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। धवन और रोहित की जोड़ी बहुत घातक है और गेंदबाजों पर बहुत दबाव बना देती है। मुझे यकीन है कि चयनकर्ताओं ने भी उन पर अपनी नजरें बनाई हुई हैं। 

आपको बता दें कि इंग्लैंड की मेजबानी में 2013 में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। उन्होंने 5 मैतों में 363 रन बनाए थे, जिसमें दो शानदार शतक शामिल थे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार