10 फरवरी (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे चौथे वनडे मैच में शतक जड़कर कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं

Advertisement

100वें वनडे में शतक

Advertisement

अपना वनडे करियर का 100वां मैच खेल रहे धवन ने 109 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में 100वें वनडे मैच में शतक लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के नौंवे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले 100वें वनडे में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर 97 रन था, जो सौरव गांगुली ने बनाया था। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

डेब्यू पर 0 और 100वें वनडे में शतक

धवन के नाम एक खास रिकॉर्ड और दर्ज हो गया है, वह डेब्यू पर 0 और 100वें वनडे में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। धवन ने साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापत्तनम में अपना वन डे डेब्यू किया था और जिसमें वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। 

तोड़ा एबी डी विलियर्स का रिकॉर्ड

Advertisement

धवन ने इस मैच में अपने करियर का 13वां वनडे शतक बनाया। धवन सबसे कम पारियों में 13  वनडे शतक लगाने वाले दुनिया के पांचवें बल्लेबाज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 99 पारियों में ये मुकाम हासिल किया है।

इस मामले में धवन ने एबी डी विलियर्स के रिकॉर्ड को तोड़ा, जिन्होंने 121 पारियों में 13 शतक बनाए थे। सबसे कम पारियों में 13 शतक बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला के नाम है, जिन्होंने इसके लिए सिर्फ 83 पारियां खेली थी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार