6 मार्च, कोलंबो (CRICKETNMORE)। निदास ट्रॉफी के पहले मैच में शुरूआती झटकों के बाद भारतीय टीम को भारत के गब्बर शिखर धवन और मनीष पांडे ने संभाल लिया है। लाइव स्कोर

Advertisement

शिखर धवन ने अपने टी- 20 इंटरनेशनल का 5वां अर्धशतक ठोक दिया है। धवन ने केवल 30 गेंद पर अपना अर्धशतक जमाया है।

Advertisement

शिखर धवन के साथ - साथ मनीष पांडे भी धमाकेदार बल्लेबाजी करने की भऱपूर कोशिश कर रहे हैं। ये खबर लिखे जाने तक मनीष पांडे 29 रन पर खेल रहे हैं तो वहीं धवन 55 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

तीसरे विकेट के लिए दोनों ने अभी तक 70 रन से ज्यादा रन की पार्टनरशिप कर ली है। आपको बता दें कि धवन ने पिछले 4 टी- 20 इंटरनेशनल मैचों में क्रमश: 72, 24, 47 और 55* रन बनाए हैं।

इसके साथ - साथ आपको बता दें कि जब भी धवन ने टी- 20 इंटरनेशनल में अर्धशतक जमाने का कमाल किया है तो भारत की टीम मैच नहीं हारी है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार