Shimron Hetmyer Record: वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने इंदौर टी20 (IND vs WI 3rd T20) में तूफानी बल्लेबाज़ी की और 26 गेंदों पर 6 चौके 2 छक्के लगाकर 43 रन बनाए। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने निकोलस पूरन  (Nicholas Pooran) को पछाड़कर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

हेटमायर ने रचा इतिहास: 29 वर्षीय शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज के लिए एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 2026 में अब तक 19 मैचों में लगभग 36 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट से 614 रन बनाकर ये रिकॉर्ड बनाया है।

ध्यान दें कि शिमरोन हेटमायर ने निकोलस पूरन का महारिकॉर्ड तोड़कर नंबर-1 की पॉजिशन हासिल की है। निकी पी ने 2022 में वेस्टइंडीज के लिए 23 टी20 इंटरनेशनल में 582 रन बनाए थे।

वेस्टइंडीज के लिए एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन

  • शिमरोन हेमटायर - 19 मैचों की 19 पारियों में 614 रन
  • निकोलस पूरन - 23 मैचों की 22 पारियों में 582 रन
  • शाई होप - 19 मैचों की 19 पारियों में 556 रन

बताते चलें कि शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज टी20 टीम के एक अहम सदस्य खिलाड़ी हैं। वो T20I में वेस्टइंडीज के लिए सांतवें सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 88 मैचों की 78 पारियों में 1726 रन बनाए हैं।

भारत ने जीता मुकाबला: इंदौर के होलकर स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग करने का न्योता दिया था जिसके बाद मैदान पर अभिषेक शर्मा का तूफान देखने को मिला। उन्होंने 30 गेंदों पर 69 रन ठोके। भारत ने 20 ओवर में 223 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही जोड़ पाई। तो ऐसे भारत ने ये मुकाबला 14 रनों से जीता और सीरीज में 2-1 की बढ़त भी हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार