CPL 2024 के 7वें मुकाबले में शिमरोन हेटमायर ने गुयाना अमेजन वारियर्स (Guyana Amazon Warriors) के लिए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts and Nevis Patriots) के खिलाफ महज़ 30 बॉल पर 233.33 की स्ट्राइक रेट से विस्फोटक बैटिंग करके 91 रनों की तूफानी पारी खेली। वो यहां अपने शतक से चूक गए, लेकिन इसी बीच उन्होंने टी20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा कर दिया जो कि सिक्सर किंग रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और क्रिस गेल (Chris Gayle) भी नहीं कर पाए।

Advertisement

शिमरोन हेटमायर ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advertisement

दरअसल, कैरेबियाई बल्लेबाज़ शिमरोन हेटमायर ने अपनी 91 रनों की विस्फोटक पारी में 11 छक्के जड़े थे। यहां खास बात ये है कि उन्होंने अपनी इनिंग में एक भी चौका नहीं मारा। ऐसा करके वो टी20 फॉर्मेट की एक इनिंग में बिना कोई चौका मारे, सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। इतना ही नहीं, अब वो इस लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं।

ये कारनामा रोहित शर्मा और क्रिस गेल भी नहीं कर पाए। इस लिस्ट के टॉप-5 बल्लेबाज़ों में शिमरोन हेटमायर के अलावा, रिकी वेसल्स (9 छक्के), विल जैक्स(8 छक्के), सैयद अजीज (8 छक्के), और दीपेंद्र सिंह ऐरी (8 छक्के) मौजूदा हैं।

गौरतलब है कि टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 463 मैचों की 455 पारियों में 1056 छक्के ठोके हैं। वहीं टी20 इंटरनेशनल में हिटमैन 159 मैचों की 151 पारियों में 205 छक्कों के साथ ये रिकॉर्ड अपने नाम किये हुए हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल

Advertisement

CPL 2024 के सातवें मैच में गुयाना वारियर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद मैदान पर शिमरोन हेटमायर और आर गुरबाज ने तहलका ही मचा दिया। हेटमायर ने 39 बॉल पर 11 छक्के मारकर 91 रन बनाए, वहीं गुरबाज ने भी 37 बॉल पर 4 चौके और 6 छक्के ठोककर 69 रनों की पारी खेली। इसके दम पर गुयाना वारियर्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए।

267 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए पैट्रियट्स के लिए आंद्रे फ्लेचर का बल्ला गरजा। ओपनिंग करते हुए टीम के कैप्टन ने 33 बॉल पर 4 चौके और 8 छक्के जड़कर 81 रनों की पारी खेली। उनके लिए रदरफोर्ड (34), मिकाइल लुइस (31), और काइल मेयर्स (28) ने भी कुछ-कुछ रन बनाए, लेकिन कोई भी मैदान पर ज्यादा देर टिककर एक लंबी इनिंग नहीं खेल पाया जिस वज़ह से उनकी टीम 10 ओवर में 226 रन बनाकर ही निपट गई और ये मैच 40 रनों के अंतर से हार बैठी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार