आईपीएल 2022 के 9वें मुकाबले में शिमरोन हेटमायर अपने ही हमवतन कीरोन पोलार्ड पर कहर बनकर टूटे। उन्होंने वेस्टइंडीज के कप्तान का बिल्कुल भी लिहाज़ नहीं किया और उनके ओवर में चौकों छक्कों की बारिश करते हुए 26 रन लूट लिए। पोलार्ड ने इससे पहले तीन ओवर में अच्छी गेंदबाज़ी की थी लेकिन अपने आखिरी ओवर में वो काफी महंगे साबित हुए।

Advertisement

रोहित शर्मा ने राजस्थान की पारी के 17वें ओवर की जिम्मेदारी पोलार्ड को दी लेकिन इस ओवर ने मैच का पूरा माहौल बदलकर रख दिया। पोलार्ड ने इस ओवर में बचने की बहुत कोशिश की लेकिन वो हेटमायर की पावर हिटिंग से बच ना पाए। हेटमायर ने पहली दो गेंदों पर छक्के लगाए और इसके बाद अगली दो गेंदों पर चौकों समेत कुल ओवर में 26 रन बना दिए।

Advertisement

इस ओवर में पिटाई खाने के बाद पोलार्ड का मुंह लटका हुआ दिखा जबकि रोहित शर्मा के चेहरे पर भी निराशा साफ देखी जा सकती थी। इस मैच में पोलार्ड को उन्हीं की दवाई खाने को मिली और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वो बल्ले से किस तरह इस पिटाई का जवाब देते हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए 194 रनों की जरूरत होगी। मुंबई अपना पहला मैच हार चुकी है और ऐसे में उन्हें टूर्नामेंट में अपना खाता खोलने के लिए ये मैच जीतना जरूरी होगा। ऐसे में रोहित शर्मा और ईशान किशन के बल्ले से एक बार फिर से रनों की बरसात देखने को मिल सकती है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार