19 अगस्त,(CRICKETNMORE)। शिमरोन हेटमीर के तूफानी शतक की बदौलत गुआना अमेजन वॉरियर्स ने जमैका तालावाहस को 71 रनों से हरा दिया। 210 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी जमैका की टीम 16.2 ओवरों में सिर्फ 138 रनों पर ही ढेर हो गई। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी गुआना की टीम की शुरूआत खराब रही। लेकिन हेटमीर ने कप्तान शोएब मलिक के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Advertisement

हेटमीर ने 11 चौकौं और 5 छक्कों की मदद से 100 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं शोएब ने 33 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके की मदद से 50 रन बनाए। जबकि टीम के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। जिसके चलते गुआना ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। 

जमैका के लिए कप्तान आंद्रे रसेल, ओशैन थॉमस, क्रिमर संतोकी ने दो-दो, वहीं सैमुएल बद्री ने एक विकेट हासिल किया। 

 

इसके जवाब में जमैका की शुरूआत खराब रही और उसका पहला विकेट सिर्फ 16 रन पर ही गिर गया। जिसके बाद ग्लैन फिलिप्स (43 रन) और रॉस टेलर (30 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। लेकिन इन दोनों के बाद कोई बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका औऱ पूरी टीम 138 रनों पर ढेर हो गई।

Advertisement

गुआना के लिए इमरान ताहिर, क्रिस ग्रीन ने दो-दो, कीमो पॉल,देवेंद्र बिशू और रियाद एमरिट ने एक-एक विकेट हासिल किया। वहीं तीन खिलाड़ी रन आउट हुए।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार