24 अक्टूबर,नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने की शुरूआत में होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारतीय टीम का ऐलान कर सकती है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कुछ नए चेहरे देखने को मिल सकते हैं। 

 
Advertisement

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंग। उन्होंने हाल ही में लंदन जाकर अपनी पीठ की सर्जरी कराई थी। खबरों के अनुसार हार्दिक की जगह इस सीरीज में मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे को मौका मिल सकता है। 

Advertisement

बता दें कि शिवम आईपीएल में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी का हिस्सा हैं। वह अपने बड़े शॉट्स खेलने के लिए जाने जाते हैं। 

साथ ही धोनी भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होगी। खराब फॉर्म से झूझ रहे युवा ऋषभ पंत विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। हालांकि उनके बैकअप के तौर पर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। संजू सैमसन ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार दोहरा शतक बनाया था। 

गौरतलब है कि भारत औऱ बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच 3 नवंबर को दिल्ली में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 7 नवंबर को राजकोट औऱ 10 नवंबर को तीसरा टी-20 नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार