आईपीएल 2023 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 5 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज़ किया। इस मैच में अगर रुतुराज गायकवाड़ की बैटिंग को छोड़ दें तो चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही और खासकर युवा शिवम दूबे तो अपनी टीम के ही दुश्मन बनते दिखे।

Advertisement

इस मैच में शिवम दूबे ने आउट होने से पहले 18 गेंदों में 19 रनों की धीमी पारी खेली। उनके आउट होने के बाद उनका स्ट्राइक रेट 105 के आसपास का था लेकिन अगर उनके बल्ले से एकमात्र छक्का ना निकला होता तो ये स्ट्राइक रेट 70-80 के आसपास रहता। इस मैच में चेन्नई ने पहले 10 ओवर में मैच पर कमांड बनाई हुई थी लेकिन मिडल ओवर्स में शिवम दूबे की धीमी बल्लेबाजी ने गुजरात को मैच में वापसी का मौका दे दिया। 

Advertisement

गुजरात के तेज़ गेंदबाजों ने दूबे के खिलाफ बाउंसर के अलावा कोई और गेंद ही नहीं डाली और तेज़तर्रार बाउंसर्स के सामने दूबे नाचते हुए दिखे। शॉर्ट बॉल के सामने दूबे की कमजोरी साफ देखी जा सकती थी। ये दूबे की ही बल्लेबाजी थी जिसके चलते सीएसके की टीम 200 के स्कोर से दूर रह गई। दूबे की इस धीमी बल्लेबाजी को देखकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार