IPL 2020: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने आईपीएल के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को 37 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि बाद में विराट कोहली और शिवम दुबे की 33 गेंदों पर 76 रनों की पार्टनरशिप ने बेंगलुरु को 169 रनों के स्कोर तक पहुंचा दिया।

Advertisement

विराट कोहली संग टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान निभाने पर शिवम दुबे ने खुशी जाहिर की है। वहीं पारी की आखिरी ओवर में विराट संग चार डबल रन लेने पर शिवम ने कहा कि, 'विराट भाई बहुत तेज हैं। हमें फिट रहने की जरूरत है। इसके साथ ही आपको हमेशा उनसे मैच करने की जरूरत रहती है। विकेट काफी धीमा था जिसके चलते बड़े शॉट खेलना उतना आसान नहीं था। विराट भाई ने मुझसे कहा था कि मैं आगे आकर खेलूं। इसलिए मेरा काम बस उतना ही था।'

Advertisement

बता दें कि सीएसके के खिलाफ जहां आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने 52 गेंद पर नाबाद 90 रनों की पारी खेली वहीं शिवम दुबे ने भी कप्तान का साथ देते हुए 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 14 गेंदों पर 22 रन बनाए।

170 रनों का पीछा करने उतरी सीएसके की टीम की शुरुआत काफी धीमी रही और 20 ओवर में पूरी टीम आठ विकेट पर 132 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी। विराट कोहली को 90 रनों की शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार