श्रीलंका ने भारत को दूसरे टी-20 में 16 रन से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। इस मैच में भारत को बेशक हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इस हार में कुछ नेगेटिव्स के साथ-साथ कुछ पॉज़ीटिव्स भी निकलकर सामने आए। उन्हीं में से एक पॉज़ीटिव था निचले क्रम में आकर शिवम मावी का कुछ बड़े शॉट लगाना।

Advertisement

शिवम मावी बेशक भारत को जीत नहीं दिला पाए लेकिन उनकी 15 गेंदों में 26 रनों की पारी ने भारत को मैच के करीब ला खड़ा किया। मावी ने इन 26 रनों की पारी में 2 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। उनकी इस पारी ने ये भी दिखा दिया कि वो गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। वहीं, उनकी इस शानदार पारी के बाद उनका एक पुराना बयान भी वायरल हो रहा है जिसमें वो कह रहे हैं कि उन्होंने बल्लेबाजी में भी काफी काम किया है।

Advertisement

नोएडा के रहने वाले मावी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते हैं, “मैं पिछले दो वर्षों में अपनी बल्लेबाजी पर अधिक काम कर रहा हूं। आपने मुझे नेट्स में छक्के मारते हुए देखा होगा। मेरा क्षेत्ररक्षण अच्छा था, जैसा कि मेरी गेंदबाजी थी इसलिए बल्लेबाजी ऐसी चीज थी जिस पर मैंने काम किया। ये अब अच्छा लग रहा है।”

मावी का ये बयान काफी सुर्खियां बटोर रहा है क्योंकि इस समय निचले क्रम में भारत को मावी जैसे ही किसी खिलाड़ी की जरूरत है जो गेंद से चमकने के अलावा बल्ले से भी कुछ बड़े शॉट लगा सके ऐसे में अगर मावी अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने में सफल रहते हैं तो वो टीम इंडिया के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि मावी ने इस मैच में बल्ले से योगदान देने के अलावा पहले मैच में 4 विकेट लेकर एक शानदार डेब्यू किया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार