3 अक्टूबर। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की और 176 रन बनाकर आउट हुए। रोहित शर्मा ने बतौर ओपनर पहला शतक जमाकर कमाल कर दिया। हिट मैन रोहित शर्मा का यह टेस्ट में चौथा शतक है।

Advertisement

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर 317 रनों की साझेदारी पहले विकेट के लिए की। आपको बता दें कि भले ही रोहित शर्मा दोहरा शतक जमाने के चुक गए लेकिन क्रिकेट फैन्स और पंडितों का दिल जीतने में सफल हो गए हैं।

Advertisement

यहां तक कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने रोहित शर्मा ने नया निकनेम भी दे दिया है। शोएब ृअख्तर ने अफने यू- ट्यूब वीडियो में रोहित शर्मा को लेकर अपनी राय रखते हुए नए निकनेम का खुलासा किया है।

शोएब अख्तर ने  यूट्यूब चैनल के जरिए कहा है कि उन्होंने ने पहली बार रोहित शर्मा ने साल 2013 में सामना हुआ था। उस समय मैंने रोहित ने उनका नाम पूछा तो उन्होंने मुझे कहा था कि भाई आप जानते हैं मेरा नाम रोहित शर्मा है। 

इसके बाद मैंने रोहित शर्मा को उनके नाम के आगे G लगाने के लिए कहा था। अख्तर ने कहा कि मैंने उसे G के बारे में बताया और कहा कि तुम रोहित शर्मा नहीं बल्कि Great रोहित शर्मा हो। इसके साथ - साथ अख्तर ने अपने वीडियो में कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़े बल्लेबाज बनेंगे।

इसके साथ - साथ शोएब अख्तर ने कहा कि रोहित शर्मा को वो टेस्ट में इंग्लैंड की धरती पर 1000 रन बनाते हुए देखना चाहते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार