ना उम्र की सीमा हो ना जन्मों का हो बंधन मशहूर सिंगर जगजीत सिंह की इस गजल को सच करते हैं 5 ऐसे किक्रेटर्स जिन्होंने उम्र की सारी बकवास बातों को किनारे रखते हुए प्यार की भाषा को तव्जजो दिया। आपने कई ऐसे खिलाड़ियों के बारे में सुना होगा जिन्होंने अपने से उम्र में बड़ी लड़कियों के साथ शादी की हो। इस लिस्ट में शामिल है 5 ऐसे क्रिकेटर्स का नाम जिन्होंने उम्र में काफी छोटी लड़कियों से शादी रचाई है।

Advertisement

शोएब अख्तर: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपने समय के दिग्गज गेंदबाज रहे हैं। शोएब अख्तर ने उम्र में खुद से 18 साल छोटी लड़की से शादी की है। शोएब अख्तर की पत्नी का नाम रूबाब खान है और जब वो 21 साल की थीं तब उन्होंने 38 साल के शोएब अख्तर से शादी की थी। इस शादी से दोनों के एक बेटा भी है।

Advertisement

एम एस धोनी: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। शादी से पहले धोनी का नाम कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। धोनी ने 2010 में खुद से 7 साल छोटी लड़की साक्षी रावत से शादी की थी। धोनी और साक्षी की एक बेटी है जिसका नाम जीवा है।

वसीम अकरम: दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम की पत्नी शनीरा थॉम्पसन उनसे 17 साल छोटी हैं। पहली पत्नी के निधन के बाद वसीम अकरम ने ऑस्ट्रेलियाई मूल की लड़की शनीरा थॉम्पसन से शादी करने का फैसला किया था।

Advertisement

इरफान पठान: पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने 4 फरवरी 2016 को सफा बेग के साथ निकाह किया। पेशे से मॉडल रह चुकीं सफा बेग इरफान पठान से उम्र में 10 साल छोटी हैं। इरफान पठान और सफा के 2 बेटे हैं।

Advertisement

ग्लेन मैक्ग्रा: ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा और उनकी पत्नी के बीच उम्र में 12 सालों का अंतर है। ग्लेन मैक्ग्रा की दूसरी पत्नी का नाम Sara Leonardi है। पहली पत्नी के निधन के बाद सारा ही वो लड़की थीं जिन्होंने ग्लेन मैक्ग्रा को इस सदमे से बाहर आने में मदद की थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार