Sania Mirza Shoaib Malik: पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज़ शोएब मलिक को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में मौका नहीं दिया गया और इस बात को लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट में काफी विवाद भी हुआ। जब ये मामला शांत हुआ तो शोएब मलिक एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं और इस बार वजह थोड़ी पर्सनल है। जी हां, शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो उनके फैंस को हिला सकती है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि इस कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और अब इनकी शादी टूटने की कगार पर आ गई है। ये खबर कई फैंस को अफवाह ही लग रही थी लेकिन सानिया मिर्जा के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने इस अफवाह को और भी हवा दे दी है। पिछले काफी समय से इन दोनों को साथ नहीं देखा गया है और ये भी कहा जा रहा है कि शोएब ने अपना दुबई वाला घर छोड़ दिया है और अब वो पाकिस्तान में ही रह रहे हैं।

Advertisement

इसी बीच सानिया मिर्जा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वो अपने बेटे इजहान के साथ नज़र आ रही हैं और इसका कैप्शन फैंस को इन अटकलों पर विश्वास करने पर मज़बूर कर रहा है। सानिया ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'वो पल जो मुझे सबसे मुश्किल दिनों में से निकालते हैं।' इसके अलावा भी कई पोस्ट में उनका दर्द बयां हुआ जिसको लेकर फैंस भी दुखी हैं।

फिलहाल सानिया दुबई वाले घर में हैं और पिछले काफी समय से इस कपल को एक साथ ना देख पाना सबसे बड़ी वजह है कि फैंस को लग रहा है कि ये दोनों अलग होने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इन दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है जिसके चलते Cricketnmore इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार