जाफना किंग्स के खिलाड़ी शोएब मलिक और वहाब रियाज लंका प्रीमियर लीग के इतर खुलकर बातचीत की। दो अनुभवी पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने एक-दूसरे के बारे में दिलचस्प बातों का खुलासा किया। दोनों ने 'स्प्रे चैलेंज' में भाग लेते हुए एक-दूसरे के सवालों के जवाब दिए।

Advertisement

बातचीत के दौरान मलिक ने खुलासा किया कि भारतीय टेनिस स्टार और उनकी पत्नी सानिया मिर्जा को उनके लिए खाना बनाना क्यों पसंद नहीं है। इस पर उन्होंने कहा, 'यह प्रश्न मेरी पत्नी से पूछें। तब आपको एक सही जवाब मिलेगा। इसलिए वह खाना बनाना नहीं चाहती, क्योंकि मुझे जल्दी खाना चाहिए होता है। इसलिए वह बाहर से ऑर्डर करती है।'

Advertisement

यह पूछे जाने पर कि दोनों खिलाड़ियों में से कौन आलसी है, मलिक ने रियाज की ओर इशारा कर दिया। इसके बाद आयोजकों ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा, 'रियाज एक तेज गेंदबाज हैं और उन्हें काफी ऊर्जा की जरूरत है, शायद इसलिए वह आलसी हैं।'

मलिक ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज को उनसे से सबसे ज्यादा किटबैग रखने का श्रेय दिया। मलिक ने हंसते हुए कहा, वह एक ऑलराउंडर है। इसलिए वह ज्यादा बल्ले रखते हैं।

वहाब ने आगे कहा कि मलिक के साथ उनका अच्छा संबंध है, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि कई बार, वह कुछ कहते है तो वह बस हंसते हैं और कोई भी जवाब नहीं देते हैं।

दोनों से पूछा गया कि सबसे ज्यादा फूडी कौन है, तो रियाज ने खुलासा किया कि मलिक दिन में छह बार खाते हैं। यहां तक कि सुबह 3 बजे भी उनके कमरे में जाओ तो खाना रखा होता है।

Advertisement

इस पर मलिक ने जवाब दिया, 'मैं दिन में छह बार खा सकता हूं, लेकिन मैं कम भोजन लेता हूं।'

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार