पाकिस्तानी क्रिकेट टीम से दरकिनार किए जा रहे सीनियर बल्लेबाज़ शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों एक दूसरे से अलग होने का मन बना चुके हैं और जल्द ही तलाक भी ले सकते हैं। हालांकि, इन अफवाहों के बीच अब पहली बार शोएब मलिक ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Advertisement

ये भी अफवाहें उड़ी हैं कि शोएब ने सानिया को धोखा देकर पाकिस्तानी मॉडल आयशा उमर के साथ रिश्ते में हैं। ये अफवाहें इन दोनों की साथ में तस्वीरें देखने के बाद उड़ने लगी हैं। हालांकि, आयशा ने इस मामले पर बोलते हुए कहा है कि वो सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इस बीच बताया जा रहा है कि भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा तनाव के बीच अपने बेटे इजहान के साथ दुबई में रह रही हैं।

Advertisement

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक शोएब मलिक ने तलाक की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, “ये हमारा निजी मामला है। इस सवाल का जवाब ना तो मैं और ना ही मेरी पत्नी दे रहे हैं। इस टॉपिक को अकेला छोड़ दो।"

शोएब का ये रिएक्शन आना और उनका सीधे मुंह कुछ भी ना कहना, इस बात की तरफ इशारा कर रहा है कि इन दोनों के बीच कुछ तो सही नहीं चल रहा है। इस बीच ये भी कहा जा रहा है कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा कानूनी दिक्कतों की वजह से तलाक की घोषणा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अतीत में एक जोड़ी के रूप में कई शो साइन किए थे और पेशेवर प्रतिबद्धताएं उन्हें अपने प्रशंसकों के साथ खुलकर बात करने की अनुमति नहीं दे रही हैं। अगर मौजूदा समय की बात करें तो ये दोनों उर्दूफ्लिक्स टॉक शो, द मिर्जा मलिक शो में व्यस्त है। 

आपको बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने पांच महीने तक डेटिंग करने के बाद साल 2010 में शादी की थी। इसके बाद इस जोड़े को 30 अक्टूबर 2018 के दिन माता-पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और इनके बेटे इज़हान ने दोनों के बीच प्यार को और बढ़ाने का काम किया लेकिन अगर अब ये दोनों अलग होने जा रहे हैं तो इजहान के लिए भी ये एक बड़ा झटका होने वाला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार