आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में रविवार को 41वें मैच में पाकिस्तान ने स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बना दिए। एक समय पाकिस्तान की टीम 150 तक पहुंचने के लिए भी संघर्ष कर रही थी लेकिन आखिरी ओवरों में शोएब मलिक का ऐसा तूफान आया जो स्कॉटलैंड को अपने साथ बहा कर ले गया।

Advertisement

मलिक ने 18 गेंदों में 54 रनों की आतिशी पारी खेलकर समां बांध दिया। इस दौरान उनके बल्ले से 6 लंबे-लंबे छक्के भी देखने को मिले। हालांकि, मलिक ने सबसे बड़ा शिकार स्कॉटलैंड के स्पिनर क्रिस ग्रीव्स का किया। स्कॉटलैंड के कप्तान ने ग्रीव्स को आखिरी ओवर देकर सभी को हैरान कर दिया।ट

Advertisement

पारी का आखिरी ओवर स्पिनर से कराना कितनी बड़ी गलती थी इसका अंदाज़ा काइल कोएटज्र को लग गया होगा। इस ओवर में मलिक ने तीन छक्कों समेत कुल 26 रन लूट लिए और ना सिर्फ अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की बल्कि अपनी टीम को भी 189 के पहाड़नुमा स्कोर तक पहुंचा दिया।

पाकिस्तान अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है और ऐसा लग रहा है कि वो इस टूर्नामेंट के लीग स्टेज से बिना हारे ही आगे निकल जाएंगे। हालांकि, सेमीफाइनल में पाकिस्तान की टक्कर किस टीम से होगी इस बात का पता स्कॉटलैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद ही चल पाएगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार