23 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में रोहित शर्मा एक बार फिर असफल हो गए। रोहित शर्मा 67 गेंद पर केवल 35 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

हालांकि जब मैदान पर रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने उतरे थे तो ऐसा लग रहा था कि भारत का यह हिटमैन किसी भी तरह से आलोचको को अपनी बल्लेबाजी से करारा जबाव देगा। रोहित शर्मा के पास खुद को साबित करने का एक और मौका दूसरी पारी में मिलेगा। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने अबतक 18 टेस्ट मैच खेले हैं और भारत में रोहित शर्मा का परफॉर्मेंस विदेशी धरती के अपेक्षा शानदार रहा है। रोहित ने भारत में अबतक 5 टेस्ट मैच मिलाकर 349 रन बनाए हैं जिसमें 2 शतक जमाए हैं तो वहीं भारत के बाहर रोहित शर्मा ने 14 टेस्ट मैच खेले हैं और 632 रन बनाए हैं। इस लिहाज से अपने खेले कुल 19 टेस्ट मैच की 32 पारियों में 981 रन बनाए हैं।

पिछले 5 टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा शतक कोई शतक भी नहीं ठोक पाए हैं। 1 अर्धशतक रोहित शर्मा ने ठोके हैं वो भी एक साल पहले श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में। 28 अगस्त 2015 में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में 50 रन का योगदान दिया था तो वहीं हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित केवल 41 रन बना पाए थे।

रोहित शर्मा भले ही छोटे फॉर्मेट में कमाल के बल्लेबाज हैं लेकिन जब बात आती है टेस्ट क्रिकेट में तो भारत के इस हिट मैन सांप सूंघ जाते हैं।

ऐसे में क्रिकेट फैन्स के सामने ये सवाल जरूर आ रहे हैं कि क्या रोहित शर्मा को ऐसे परफॉर्मेंस के अधार पर टीम इंडिया में जगह बनती है।

Advertisement

भारत के पास शानदार बल्लेबाज हैं. गौतम गंभीर ने दिलीप टॉफी में शानदार खेल दिखाया था जिसके कारण टीम इंडिया में गंभीर की जगह बन रही थी. लेकिन ऐसा हो ना सका..

लेकिन यदि रोहित शर्मा दूसरी पारी में शतक जमा देते हैं तो क्या ये सवाल बंद हो जाएगें। किसी बल्लेबाज का टीम में बने रहना सिर्फ एक अच्छी पारी ही निर्धारित करता है..?

(यह आर्टिकल 23 सितंबर को लिखा गया है.)

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार