Advertisement

नई दिल्ली, 3 मई| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो अहम विकेट लेकर दिल्ली डेयरडेविल्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद शमी ने कहा कि इस प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। फिरोजशाह कोटला मैदान पर मंगलवार रात खेले गए मैच में दिल्ली ने हैदराबाद को छह विकेट से मात दी। शमी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। धोनी, कोहली और युवराज नहीं खेलेगें चैंपियंस ट्रॉफी 2017

शमी ने कहा, "मैं काफी लंबे समय बाद खेल रहा हूं और इस प्रकार के प्रदर्शन से मेरा आत्मविश्वास बढ़ेगा। टी-20 प्रारूप में आपको एक गेंदबाज के तौर पर रनों के बारे में नहीं सोचना होता। हम नई गेंद को बस अच्छे से इस्तेमाल करना चाहते थे।"  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने दिल्ली के सामने 186 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। शमी ने गेंदबाजी करते हुए फॉर्म में चल रहे दो बल्लेबाजों कप्तान डेविड वॉर्नर और केन विलियमसन को आउट किया। 

हैदराबाद के दिए इस लक्ष्य को दिल्ली ने 19.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर अपने बल्लेबाजों की संतुलित पारी के दम पर 189 रन बनाकर हासिल कर लिया।  शमी ने कहा, "हैदराबाद की बल्लेबाजी के दौरान मेरे पास हर बल्लेबाज के लिए एक अलग योजना थी। बाकी भाग्य ने भी साथ दिया।"  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार