Shreyanka Patil record: शुभा सतीश (Shubha Satheesh) की कैप्टेंसी वाली कर्नाटक की टीम बीते शुक्रवार, 20 नवंबर को विमेंस डोमेस्टिक टी20 ट्रॉफी के फाइनल में रेलवे को हराकर चैंपियन बनी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) ने दो विकेट झटके और इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज कराया।
श्रेयंका ने रचा इतिहास: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 24 वर्षीय श्रेयंका ने Women's T20 Trophy 2026 के फाइनल में पूरे 4 ओवर गेंदबाज़ी की और 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में ही शानदार प्रदर्शन किया और 10 मैचों में 22 विकेट झटके। इसी के दम पर अब श्रेयंका विमेंस टी20 ट्रॉफी के इतिहास में एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बन गईं हैं। उन्होंने नंबर-1 की पॉजिशन हासिल की है।
20 गेंदों पर लगाया पचासा: शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि श्रेयंका ने डोमेस्टिक टूर्नामेंट में अपनी बैटिंग से भी धमाका किया है। उन्होंने कर्नाटक के लिए 10 मैचों में 177 की स्ट्राइक रेट से 154 रन ठोके हैं। खास बात तो ये है कि श्रेयंका ने दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में महज़ 20 गेंदों पर पचासा लगाया। ये मुकाबला भी अहमदाबाद के मैदान पर हुआ था जहां श्रेयंका ने 29 गेंदों पर 7 चौके 5 छक्के लगाकर नाबाद 71 रन ठोके थे।
श्रेयंका का रिकॉर्ड: 24 वर्षीय श्रेयंका पाटिल भारतीय टीम की भी अहम क्रिकेटर हैं। वो देश के लिए अब तक 3 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं। इनमें श्रेयंका ने 38 विकेट लिए हैं। उन्होंने 3 वनडे में 5 विकेट और 27 टी20 में 33 विकेट झटके हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
कर्नाटक ने जीता खिताब: एक बार फिर बता दें कि Women's Domestic T20 की विजेता टीम कर्नाटक बनी है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में रेलवे के सामने 149 रन डिफेंड किए और 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में कर्नाटक के लिए कप्तान शुभा सतीश ने 39 गेंदों पर 48 रन बनाए। बात करें गेंदबाज़ी की बीजी तेजस्विनी ने 4 ओवर में 3 विकेट और श्रेयंका ने इतने ही ओवर में 2 विकेट झटके।