8 जनवरी। इंदौर में खेले गए दूसरे टी-20 में श्रीलंका को भारत ने 7 विकेट से हरा दिया। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल की गेंदबाजी की। नवदीप सैनी को उनके शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। 

Advertisement

भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और मेजबान टीम के गेंदबाजों ने श्रीलंका को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रनों पर सीमित कर दिया। आसान से लक्ष्य को भारत ने 17.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

Advertisement

इस मैच में गेंदबाजों ने कमाल किया ही बल्कि भारतीय बल्लेबाज भी जमकर रन बनाते नजर आए। केएल राहुल (45), शिखर धवन (32) और श्रेयस अय्यर ने 26 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली। इसके साथ - साथ कोहली ने 17 गेंद पर 30 रन बनाए।

इस मैच में श्रेयस अय्यर भले ही 34 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपनी पारी में 1 बेहतरीन छक्का जमाने में सफल रहे। श्रेयस अय्यर ने भारतीय पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर लेग स्पिनर वानू हसनरंगा को 101 मीटर लंबा छक्का जमाया जो दर्शकों के स्टैंड से बाहर तक चला गया। 

अपने खुद के इस छक्के को देखकर खुद अय्यर भी हैरान रह गए और खुद के मुंह को खोलकर कोहली की तरफ आश्चर्य से देखने लगे। वहीं नॉन स्ट्राइक पर मौजूद कप्तान कोहली भी श्रेयस अय्यर के इस छक्के को देखकर हैरान और अवाक रह गए। देखिए वीडियो 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार