भारतीय बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ के बाद मुंबई में छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कोलकाता में हुए रेप और मर्डर केस पर भी अपना रिएक्शन दिया और भारत में महिलाओं की सुरक्षा पर अपनी चिंता व्यक्त की। कई अन्य स्टार क्रिकेटरों के विपरीत इस मुद्दे के प्रति उनकी संवेदनशीलता के लिए उन्हें हर तरफ़ से प्रशंसा मिली लेकिन अब श्रेयस किसी और वजह से भी फैंस का दिल जीतते दिख रहे हैं। 

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि श्रेयस अय्यर एक गरीब महिला की मदद कर रहे हैं। उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब श्रेयस अय्यर अपनी कार की तरफ जा रहे होते हैं तभी कुछ फैंस उन्हें ऑटोग्राफ़ और फ़ोटो के लिए घेर लेते हैं।

Advertisement

इन प्रशंसकों के इर्द-गिर्द एक गरीब महिला लगातार श्रेयस अय्यर से मदद मांगती हुई दिखाई दे रही है और केकेआर के कप्तान बहुत ही दयालुता से वीडियो के अंत में उसे कुछ पैसे देकर मदद करते हैं। श्रेयस ने अपने आस-पास मौजूद प्रशंसकों को कुछ ऑटोग्राफ़ भी दिए। ये नज़ारा दर्शाता है कि पिछले कुछ वर्षों में इस व्यक्ति ने अपने क्रिकेट से कितनी लोकप्रियता हासिल की है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर दुलीप ट्रॉफी 2024 में भारत डी की कप्तानी करेंगे। स्टार बल्लेबाज को दुलीप ट्रॉफी 2024 में एक्शन में देखा जाएगा, जहां वो भारत डी की कप्तानी करेंगे और बांग्लादेश सीरीज के लिए टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए कुछ बड़े प्रदर्शन से प्रभावित करना चाहेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार