India vs England 3rd T20I: भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने गुरुवार (9 जुलाई) को इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में चौथे टी-20 इंटरनेशनल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस टॉस जीत के साथ ही अय्यर के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
बतौर भारतीय कप्तान टी-20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा मैच में टॉस जीतने के मामले मे संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में अपने कप्तान करियर में लगातार छठा टॉस जीता है।
उन्होंने मौजूदा टी-20 सीरीज में लगातार चार मैच मे टॉस जीते हैं और इससे ठीक पहले आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच की सीरीज में भी उन्होंने टॉस जीते थे।इस लिस्ट में अय्यर ने पूर्व कप्तान विराट कोहली की बराबरी की है। इस लिस्ट में अब एमएस धोनी ही उनसे आगे हैं, जिन्होंने लगातार सात टी-20 इंटनरेशनल में टॉस जीता था।
भारतीय कप्तान द्वारा लगातार सबसे ज़्यादा टॉस जीतना (T20I)
7 - एमएस धोनी (मई 2010 - फरवरी 2012)
6 - विराट कोहली (अगस्त 2019 - दिसंबर 2019)
6* - श्रेयस अय्यर (जून 2026 - जुलाई 2026)
5 - रोहित शर्मा (फरवरी 2020 - फरवरी 2022)
5 - एमएस धोनी (सितंबर 2007)
गौरतलब है कि पांच मैच की सीरीज में मेजबान इंग्लैंड 2-0 से आगे हैं। इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सीरीज दांव पर होगी।
टीमें:
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।