India vs Sri Lanka 2nd ODI: भारतीय खिलाड़ी श्रेयस अय्यर (Sheryas Iyer) ने रविवार (4 अगस्त) को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में बेहतरीन फील्डिंग का मुजायरा पेश किया। अय्यर ने पहली पारी के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर अद्भुत डायरेक्ट थ्रो से कामिंडु मेंडिस (Kamindu Mendis) को रनआउट कर दिया।

Advertisement

अर्शदीप सिंह द्वारा डाली गई शॉर्ट पिच गेंद को मेंडिस ने पुल किया, लेकिन अच्छी तरह संपर्क नहीं हुआ। गेंद मिड विकेट की दिशा में गई और मेंडिस दो रन चुराना चाहते थे। श्रेयस डीप से भागते हुए गेंद के पास आए और विकेट पर डायरेक्ट थ्रो मारा। उन्होंने करीब 134 फुट की दूरी से विकेट पर डायरेक्ट थ्रो मारा। 

Advertisement

मेंडिस ने इस मुकाबले में श्रीलंका के लिए शानदार बल्लेबाजी की और 44 गेंदों में चार चौके जड़कर 40 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत श्रीलंका की टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। बता दें कि मेंडिस को इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था।

गौरतलब है कि इस मैच में श्रीलंका ने भारत को 32 रन से हराकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। मेंडिस के अलावा अविष्का फर्नांडो ने 40 रन, डुनिथ वेल्लालागे ने 39 रन औऱ कुसल मेंडिस ने 30 रन बनाए।

भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट, मोहम्मद सिराज और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया। 

इसके जवाब में भारत 42.2 ओवर में 208 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 64 रन, अक्षर पटेल ने 44 रन और शुभमन गिल ने 35 रन की पारी खेली। बाकी अन्य खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका।

Advertisement

श्रीलंका के लिए जेफरी वेंडरसे ने 6 विकेट और कप्तान चरित असालंका ने 3 विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार