श्रेयस अय्यर को एशिया कप 2025 में ना चुने जाने से क्रिकेट फैंस तो दुखी हैं ही लेकिन साथ ही उनके पिता भी काफी नाखुश हैं और उन्होंने अपने बेटे के लिए आवाज़ उठाई है। श्रेयस अय्यर के पिता संतोष अय्यर ने अपने बेटे को भारत की एशिया कप 2025 टीम से बाहर किए जाने पर निराशा व्यक्त की है और कहा है कि आखिर उनके बेटे को टीम में आने के लिए और क्या करना होगा।

Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि श्रेयस को भारतीय टी-20 टीम में जगह बनाने के लिए और क्या करना होगा। वो साल दर साल आईपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स से लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स तक, वो भी एक कप्तान के तौर पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने केकेआर को 2024 का आईपीएल खिताब भी दिलाया और इस साल पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया।"

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "मैं ये नहीं कह रहा कि उन्हें भारतीय कप्तान बना दो, लेकिन कम से कम उन्हें टीम में तो चुनो। अगर उन्हें टीम से बाहर भी कर दिया जाए, तो उनके चेहरे पर कोई नाराजगी नहीं दिखती। वो बस कहेंगे 'मेरा नसीब है। अब तुम कुछ नहीं कर सकते।' वो हमेशा शांत और संयमित रहते हैं। वो किसी को दोष नहीं देते, लेकिन अंदर ही अंदर, वो स्वाभाविक रूप से निराश होंगे।"

वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णमचारी श्रीकांत ने भी अय्यर को नजरअंदाज करने पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि अय्यर को बाहर करने के लिए अगरकर ने जो बयान दिया वो बिल्कुल बकवास था। अगरकर ने अय्यर को बाहर रखने पर ये तुक दिया था कि वो किसकी जगह अय्यर को अंतिम 15 में शामिल कर सकते थे। अगरकर ने कहा, "श्रेयस के मामले में, वो किसकी जगह ले सकते हैं? इसमें न तो उनकी गलती है और न ही हमारी। फिलहाल, आप केवल 15 ही चुन सकते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीकांत ने अगर को फटाकार लगाते हुए कहा, “एक ऐसे खिलाड़ी के लिए जिसने इतना अच्छा प्रदर्शन किया है, आप कह रहे हैं- ‘मुझे बताओ कि वो टीम में किसे रिप्लेस करेगा।’ मैं इस बयान को समझ नहीं पा रहा हूं। अगरकर का ये बयान बकवास है। बिल्कुल बेतुका। मैं उनसे सहमत नहीं हूं। आप शिवम दुबे, रिंकू सिंह और संजू सैमसन को टीम में शामिल कर सकते हैं, लेकिन श्रेयस अय्यर के लिए कोई जगह नहीं है। ये क्या बयान है? मैं इसके पीछे के तर्क को समझ नहीं पा रहा हूँ। इसमें कोई तर्क ही नहीं है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार