Shreyas Iyer: इंग्लैंड के ओपनिंग बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट (Philip Salt Run Out) ने गुरुवार (6 फरवरी) को भारत के खिलाफ नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले वनडे में 26 गेंदों में 43 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के जड़े। दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से उन्होंने अपना विकेट गवाया और रनआउट होकर पवेलियन लौटे।

Advertisement

पारी का नौंवा ओवर करने आए हार्दिक पांड्या ने पांचवीं गेंद पर ऑफ स्टंप के करीब लेंथ गेंद डाली, जिस पर सॉल्ट ने पीछे जाकर बैकवर्ड पॉइंट पर शॉट खेला। गैप से बाउंड्री की तरफ जा रही गेंद के पीछे श्रेयस अय्यर दौड़े। अय्यर ने 32 मीटर दौड़कर स्लाइड लगाकर पहले चौका रोका, इस दौरान सॉल्ट तीसरा रन चुराना चा रहे थे, लेकिन डकेट तैयार नहीं थे। अय्यर ने सीधा विकेटकीपर केएल राहुल के पास गेंद थ्रो की। राहुल ने गेंद पकड़कर गिल्लियां उड़ाई औऱ सॉल्ट बीच पिच पर रह गए।

Advertisement

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम ने 5 ओवरों के बाद 26 रन बनाए थे। इसके बाद पारी का छठा ओवर करने हर्षित राणा आए, जिनके खिलाफ सॉल्ट ने एक ओवर में 26 रन बटोरे। 

भारत के लिए इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने वनडे डेब्यू किया है। विराट कोहली इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं, मैच की पूर्व संध्या पर घुटने में लगी चोट के चलते वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। 

इंग्लैंड की टीम में 14 महीने बाद दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की वापसी हो रही है। 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट में यह उनका पहला मुकाबला है। 

बता दें कि इससे पहले पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

टीमें इस प्रकार हैं

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल (उप-कप्तानः, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव,मोहम्मद शमी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार