Ball boy stunner catch: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया के फील्डरों ने लचर प्रदर्शन करते हुए तमाम कैच टपकाए। जहां एक ओर फील्डर कैच टपका रहे थे वहीं दूसरी तरफ स्टेडियम के अंदर मौजूद बॉल बॉय ने गजब का कैच पकड़कर सुर्खियां बटोर ली। डेविड मिलर का छक्का मैदान के बाहर गया और बॉल बॉय ने शानदार कैच लपक लिया।

Advertisement

यह घटना दक्षिण अफ्रीकी टीम के बल्लेबाजी के 38 वें ओवर के दौरान हुई। डेविड मिलर ने डीप मिड-विकेट क्षेत्र की ओर एक शानदार पुल शॉट खेलकर अवेश खान की गेंद पर छक्का लगाया। अवेश खान ने शॉर्ट-पिच बॉल फेंककर बैटर को छकाने की कोशिश की थी। मिलर ने सिक्स मारा जहां बॉल बॉय ने खड़े-खड़े एक कठिन कैच को आसानी से पकड़ लिया। इस दौरान श्रेयस अय्यर का रिएक्शन देखने लायक था।

Advertisement

श्रेयस अय्यर एकटक बॉल बॉय को कैच लेते हुए देखते रहे। जहां टीम इंडिया की ओर से ड्रॉप कैच सहित कई वाक्ये घटे जिसकी कीमत भी टीम इंडिया को चुकानी पड़ी। वहीं इस लड़के के कैच ने फैंस का दिल खुश कर दिया। बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में मेजबान टीम को 9 रनों से शिक्सत का सामना करना पड़ा था।

बारिश से प्रभावित 40 ओवर के इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 40 ओवर में 4 विकेट खोकर 249 रन बनाए। डेविड मिलर 75 और हेनरी क्लासेन 74 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट लिए। टीम इंडिया 240 रन ही बना सकी। संजू सैमसन ने नाबाद 86 रनों की पारी खेली।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार