भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच में डेब्यू करते हुए शानदार बल्लेबाजी की। अय्यर डेब्यू टेस्ट में पहली पारी में शतक (105) औऱ दूसरी पारी में अर्धशतक (65) जड़ने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने। डेब्यू पर प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले अय्यर सातवें खिलाड़ी भी बने। 

Advertisement

कानपुर टेस्ट के बाद बीसीसीआई टीवी के लिए अश्विन से बातचीत करते हुए अय्यर ने आईपीएल का 12 साल पुराना किस्सा शेयर करते हुए बताया कि अश्विन ने वानखेड़े में उनसे संपर्क किया था और फिर उनकी सलाह ली थी।

Advertisement

अय्यर ने उस घटना को याद करते हुए कहा, "आईपीएल के दूसरे सीजन में, मैं बॉल बॉय था और अश्विन मेरे पास आए और कहा, अरे एक मिनट इधर आना, ये हवा कौन से दिशा से आता है, जरा बता दो। मैंने उस समय वानखेड़े में बहुत सारे मैच खेले थे। मैंने उनसे कहा, "इधर से आती है, इस दिशा में समुद्र है, तो हवा उसी दिशा से आएगी।"

अश्विन ने टेस्ट डेब्यू पर शतक और अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बनने के लिए अय्यर को बधाई देते हुए कहा, "आपको (अय्यर) टेस्ट डेब्यू पर शतक और अर्धशतक बनाने वाले पहले भारतीय बनने के लिए बधाई।"

इस उपलब्धि के बावजूद अय्यर का दूसरे टेस्ट में खेलना निश्चित नहीं हैं, क्योंकि कप्तान विराट कोहली मुंबई टेस्ट में वापसी करेंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार