Shreyas Iyer Six Against Rahul Chahar: पंजाब किंग्स (PBKS) ने शुक्रवार (3 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पंजाब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। पंजाब की इस जीत में कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी अहम भूमिका निभाई और शानदार अर्द्धशतक लगाया।

Advertisement

अय्यर ने आउट होने से पहले 29 गेंदों में 50 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी के दौरान 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के भी देखने को मिले। इन 3 में से एक छक्का तो ऐसा था जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। उनका ये छक्का 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर देखने को मिला। ये ओवर राहुल चाहर डाल रहे थे और उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड बॉल डाली जिस पर अय़्यर ने कवर्स के ऊपर से ऐसा छक्का मारा जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। उनके इस छक्के का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जिसमें आयुष म्हात्रे ने 43 गेंदों में 73 रन, शिवम दुबे ने 27 गेंदों में नाबाद 45 रन और सरफराज खान ने 12 गेंदों में 32 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों में 50 रन, प्रभसमिरन सिंह ने 34 गेंदों में 43 रन, प्रियांश आर्य ने 11 गेंदों में 39 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब की ये लगातार दूसरी जीत है औऱ राजस्थान रॉयल्स को पछाड़कर पहले नंबर पर आ गई है। पंजाब का नेट रनरेट +0.637 हो गया है। वहीं चेन्नई लगातार दूसी हार के बाद सबसे नीचे दसवें नंबर पर बनी हुई है। चेन्नई का नेट रनरेट गिरकर -2.562 हो गया है। राजस्थान, आरसीबी, दिल्ली कैपिटल्स औऱ मुंबई इंडियंस ने एक-एक मैच खेला है औऱ क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद को दो मैच में एक जीत औऱ एक हार मिली है और टीम पॉइंट्स टेबल मे छठे नंबर पर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार