नई दिल्ली, 21 मार्च | इस समय कोरोनावायरस के कारण सभी खेल गतिविधियां बंद हैं, ऐसे में खिलाड़ी अपने घर में कुछ न कुछ अलग कर समय बिता रहे हैं। भारत में भी कोरोनावायरस के तमाम मामले सामने आए हैं। बाकी अन्य देशों की तरह भारतीय सरकार ने भी लोगों को आपस में दूरी बनाए रखने को कहा है।

Advertisement

इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी श्रेयस अय्यर अपने घर में समय व्यतीत कर रहे हैं और कुछ जादू सीख रहे हैं ताकि अपने प्रशंसकों का मनोरंजन कर सकें।
बीसीसीआई ने शनिवार को एक 91 सेकेंड का वीडियो ट्वीट किया जिसमें अय्यर अपना बहन नताशा के साथ ताश के पत्तों से जादू कर रहे हैं।

Advertisement

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "ऐसे में जब हम घरों में बंद हैं तो हमारे जादूगर श्रेयस अय्यर पर भरोसा करिए कि वह आपको मनोरंजित करेंगे।"

भारत में कोरोनवायरस के अभी तक कुल 280 मामले सामने आए हैं। वहीं चार लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा बैठे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का बनाए रखने की बात कही।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार