भारत के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच में 7 गेंदों का सामना कर सिर्फ 3 रन बनाए औऱ कागिसो रबाडा की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान भी शुभमन ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

शुभमन ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे तेज 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 10 पारियों मे यह कारनामा किया है। इस मामले में उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू का रिकॉर्ड तोड़ा। सिद्धू ने 11 वनडे पारियों में अपने 500 रन पूरे किए थे। 

Advertisement

इस मामले में शिखर धवन, केदार जाधव और श्रेयस अय्यर संयुक्त रूप तीसरे स्थान पर हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने 13-13 पारियों में अपने 500 वनडे रन पूरे किए थे। 

2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज शुभमन ने अब तक सिर्फ 10 मैच खेले हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ अगस्त में हुई वनडे सीरीज के दौरान अपना पहला इंटरनेशनल शतक भी जड़ा था।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार