India vs England 3rd ODI:  भारतीय उप-कप्तान औऱ ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बुधवार (12 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे औऱ आखिरी वनडे में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

Advertisement

गिल ने 102 गेंदों में 14 चौकों औऱ 3  छक्कों की मदद से 112 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान गिल ने वनडे क्रिकेट में अपने 2500 रन पूरे कर लिए। गस एटकिंसन द्वारा डाले गए पारी के 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर गिल इस आंकड़े तक पहुंचे।

Advertisement

गिल ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2500 रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं, उन्होंने 50 पारियों में यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिल अमला का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 51 पारियों खेली थी।  

वनडे में सबसे तेज 2500 रन ( पारियों के हिसाब से)

50-शुभमन गिल*

51- हाशिम अमला

Advertisement

52- इमाम उल हक

56 - विवियन रिचर्ड्स

56 - जोनाथन ट्रॉट

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

गिल भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अपने करियर के 50वें वनडे में शतक जड़ने का कारनामा किया है। 

भारत के लिए सबसे तेज

Advertisement

गिल के वनडे करियर का यह सातवें शतक है। इस फॉर्मेट में सबसे तेज सात वनडे शतक जड़ने के मामले में गिल संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में क्विंटन डी कॉक की बराबरी की। गिल ने शिखर धवन (54 पारी) को पछाड़कर भारत के लिए सबसे तेज शतक पूरे किए हैं। 

सबसे तेज 7 वनडे शतक (पारियां)

33- बाबर आजम

Advertisement

36- इमाम उल हक

41- हाशिम अमला

42 - रहमानुल्लाह गुरबाज़

Advertisement

50 - क्विंटन डी कॉक/शुभमन गिल*

54- शिखर धवन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार