इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट आज यानि शुक्रवार (20 जून) को लीड्स में खेला जाना है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के लंबे प्रारूप से दूर होने के बाद, 25 वर्षीय शुभमन गिल को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है। गिल ने सीरीज के पहले मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए। 

Advertisement

इस दौरान टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान ने एक अंग्रेजी पत्रकार के सवाल का भी ऐसा जवाब दिया जिससे सभी पत्रकार दंग रह गए। इस पत्रकार ने शुभमन से पूछा कि क्या इंग्लैंड की 'बैज़बॉल' शैली ने उन्हें प्रेरित किया है और उनकी कप्तानी में मेहमान टीम की खेल शैली क्या होगी। 25 वर्षीय शुभमन गिल ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये देखने के लिए उनको अगस्त तक इंतजार करना होगा।

Advertisement

रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए गिल ने कहा, "मुझे लगता है कि आपको ये देखने के लिए अगस्त तक इंतजार करना होगा कि वो किस तरह की शैली होगी।"

इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि क्या आईपीएल जीतना इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ जीतने से बड़ा है, तो गिल ने कहा कि भारतीय कप्तानों को नेतृत्व की भूमिका में इन देशों में आने के ज़्यादा मौके नहीं मिलते हैं ऐसे में इन देशों में आकर जीतना आईपीएल जीतने से भी बड़ा है। 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा, "मेरे हिसाब से निश्चित रूप से टेस्ट सीरीज। कप्तान के तौर पर आपको इंग्लैंड आने के लिए बहुत ज़्यादा मौके नहीं मिलते। अगर आप अपनी पीढ़ी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं तो शायद 2, शायद 3। आईपीएल हर साल आता है और आपको हर साल इसमें खेलने का मौका मिलता है। इसलिए, मेरे हिसाब से, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और दक्षिण अफ़्रीका में टेस्ट सीरीज जीतना ज़्यादा बड़ी बात है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, अगर पहले टेस्ट मैच के लिए मौसम के पूर्वनुमान पर गौर करें तो बीबीसी ने लीड्स में शुक्रवार को धूप खिलने का पूर्वानुमान लगाया है, जिसमें तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो जून में यॉर्कशायर के इस हिस्से के लिए लगभग अनसुना है। हल्की हवाओं और मध्यम बादल छाए रहने (लगभग 45%) के साथ बारिश की संभावना मात्र 4% है, जिससे हेडिंग्ले की तुलना में अहमदाबाद जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार