India vs England 2nd Test: भारत के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने रविवार (4 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में शतक जड़कर फॉर्म में वापसी की। गिल ने अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक जड़ते हुए 147 गेंदों में 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 104 रन की पारी खेली। मार्च 2023 के बाद पहली बार उन्होंने टेस्ट में पचास प्लस स्कोर बनाया। 

 
Advertisement

24 साल के गिल का इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 10वां शतक है। वह भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 24 साल की उम्र में 10 या उससे ज्यादा इंटरनेशनल शतक लगाए हैं। वह 99 पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे हैं। 

Advertisement

इस लिस्ट में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने इस उम्र तक 30 शतक लगाए थे और 21 शतक के साथ विराट कोहली दूसरे स्थान पर हैं। वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों ने 24 साल की उम्र तक 9-9 इंटरनेशनल शतक जड़े थे। 

इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में गिल संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा केएल राहुल, अंजिक्य रहाणे और ऋषभ पंत ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3-3 शतक जड़े हैं। 

गिल के इस शतक के दम पर भारत ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए। जिससे पहली पारी में मिली 143 रन की बढ़त के बाद भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 399 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में टॉम हार्टली ने 4 विकेट, रेहान अहमद ने 3 विकेट, जेम्स एंडरसन ने 2 विकेट और शोएब  बशीर ने 1 विकेट लिया।

बता दें कि इससे पहले इस सीरीज की 3 पारियों में गिल ने क्रमश: 23,0 और 34 रन बनाए थे। 

Advertisement

Also Read: Live Score

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार