अक्सर लाइमलाइट से दूर रहने वाले अनुभवी भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने विराट कोहली से लेकर शुभमन गिल तक के बारे में काफी बयान दिए। मिश्रा ने इस दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी-20 सीरीज के लिए शुभमन गिल को भारतीय कप्तान बनाए जाने पर भी सवाल उठाए।

Advertisement

मिश्रा ने गिल को एक नासमझ कप्तान तक कह दिया, जबकि दूसरी तरफ गिल ने अपनी कप्तानी में जिम्बाब्वे को टी-20 सीरीज में 4-1 से हरा दिया।आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की टीम में चले गए थे जिसके बाद शुभमन गिल को गुजरात टाइटन्स का कप्तान बना दिया गया था। हालांकि, एक कप्तान के रूप में गिल के लिए पहला आईपीएल सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा और उनकी टीम प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंच पाई।

Advertisement

उनकी कप्तानी में टीम ने 14 में से केवल 5 मैच जीते और पहली बार प्लेऑफ में पहुंचने में विफल रही। गुजरात की टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर रही। ऐसे में अनुभवी स्पिनर शुभमन की कप्तानी से काफी नाखुश दिखे और उन्होंने यूट्यूब पर शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट पर खुलकर बात की और गिल को कप्तानी सौंपने के फैसले पर सवाल उठाया।

मिश्रा ने कहा, "मैं शुभमन को कप्तान नहीं बनाऊंगा, क्योंकि मैंने उसे आईपीएल में देखा, उसे पता ही नहीं कि कप्तानी कैसे करनी है, उसके पास कप्तानी का आइडिया ही नहीं है। सिर्फ इसलिए कि वो भारतीय टीम का हिस्सा है, उसे कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिए। गिल ने पिछले कुछ सीजन में आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है, उसने भारतीय टीम में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने उसे कप्तान बनाया क्योंकि वो उसे नेतृत्व का अनुभव देना चाहते थे, जो आईपीएल में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते समय दिखाई नहीं दिया था।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार