आईपीएल 2022 के 16वें मुकाबले में शुभमन गिल ने अपना शानदार फॉर्म ज़ारी रखा और पंजाब किंग्स के खिलाफ तेज़तर्रार अर्द्धशतक लगा दिया। इस दौरान उन्होंने पारी के दूसरे ही ओवर में तीन चौके लगाकर पंजाब के खेमे में खलबली मचा दी। शुभमन ने ये चौके किसी और के ओवर में नहीं बल्कि अपने ही साथी अर्शदीप सिंह के ओवर में लगाए।

Advertisement

शुभमन और अर्शदीप दोनों पंजाब के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। ऐसे में जब अर्शदीप और शुभमन आमने-सामने आए तो गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज़ ने अपने पंजाबी साथी का बिल्कुल भी लिहाज़ नहीं किया और एक के बाद एक तीन चौकों समेत उनके ओवर से कुल 14 रन लूट लिए।

Advertisement

शुभमन गिल की बल्लेबाज़ी देखकर मयंक अग्रवाल ने अपने स्ट्राइक गेंदबाज़ अर्शदीप को सिर्फ एक ओवर के बाद ही गेंदबाज़ी से हटा दिया। हालांकि, इसके बाद जब अर्शदीप दोबारा गेंदबाज़ी के लिए आए तो एक बार फिर शुभमन ने 12वें ओवर में उन पर अटैक किया और एक चौका बटोर लिया। शुभमन गिल जिस तरह से इस सीज़न में बल्लेबाज़ी कर रहे हैं उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि इस साल वो ऑरेंज कैप के मज़बूत दावेदार हैं।

वहीं, अगर इस मुकाबले की बात करें तो पंजाब ने इस मैच में गुजरात को जीत के लिए 190 का लक्ष्य दिया है जिसके जवाब में गुजरात की टीम ने शानदार शुरुआत की और ताज़ा समाचार लिखे जाने तक गुजरात की टीम ने 13 ओवर में 119 रन बना लिए हैं और अभी भी उनके हाथ में 9 विकेट बाकी हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार