मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले से पहले टॉस के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसके बारे में फैंस ने शायद सोचा भी नहीं होगा। हम देखते हैं कि अक्सर हर मैच में टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तान हाथ मिलाते हैं लेकिन इस मैच में टॉस के दौरान ऐसा देखने को नहीं मिला। 

Advertisement

इस मैच के टॉस के दौरान शुभमन गिल हार्दिक पांड्या को इग्नोर करते हुए नजर आए। पांड्या अपनी पूर्व टीम के खिलाफ मुंबई इंडियंस का नेतृत्व कर रहे थे और वो गिल की ओर मुड़कर हाथ मिलाने की पेशकश कर रहे थे लेकिन गिल ने उनसे हाथ नहीं मिलाकर उन्हें इग्नोर कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे देखकर फैंस शुभमन गिल को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

Advertisement

कुछ फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि टेस्ट कप्तानी मिलने के बाद शुभमन में अकड़ आ गई है और वो अपने सीनियर्स का सम्मान करना भी भूल गए हैं।हालांकि, शुभमन द्वारा इग्नोर किए जाने के बाद पांड्या सीधे कमेंटेटर रवि शास्त्री के पास चले गए। 

शुभमन और हार्दिक के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, इसका एक इशारा मैच के दौरान भी देखने को मिला जब गुजरात की पारी के पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट द्वारा एक घातक इन-स्विंगर पर गिल जीरो पर आउट हो गए। गिल को आउट दिए जाने के बाद उत्साहित पांड्या ने गिल के सामने ही जोरदार जश्न मनाया। उनका ये सेंड ऑफ भी चर्चा का विषय बन गया।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, इस मैच की बात करें तो मुंबई की टीम गुजरात के खिलाफ मिली इस 20 रन की शानदार जीत के बाद क्वालिफायर 2 में पंजाब किंग्स से भिड़ती हुई नजर आएगी। इस समय जिस लय में मुंबई खेल रही है पंजाब के लिए उन्हें रोक पाना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार