न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट में भारत की बल्लेबाजी की कमज़ोरी फिर से सामने आ गई है। टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कुछ बल्लेबाजों का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है लेकिन इस टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वो बल्लेबाज भी नहीं चले। जी हां, हम बात कर रहे हैं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की, जिन्होंने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 90 रन बनाए लेकिन दूसरी पारी में वो बड़ी गलती कर बैठे और सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

भारतीय पारी के चौथे ओवर में स्पिनर एजाज पटेल ने ऑफ स्टंप पर एक आर्म बॉल फेंकी और गिल ने इस सीधी गेंद को छोड़कर गलती कर दी। दुर्भाग्य से, वो अपना ऑफ स्टंप कवर नहीं कर पाए और गेंद ऑफ स्टंप से जा टकराई। गिल को बोल्ड होता देख मुंबई स्टेडियम में मौजूद पूरी भीड़ खामोश हो गई और भारतीय ड्रेसिंग रूम भी खामोश हो गया। गिल के विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

वहीं, 147 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टॉप ऑर्डर तो सस्ते में सिमट गया लेकिन मिडल ऑर्डर में ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाले रखा और आउट होने से पहले अर्द्धशतक लगाया लेकिन अभी भी भारतीय टीम जीत से 40 रन दूर है और उनके हाथ में सिर्फ 3 विकेट हैं।

गौरतलब है कि तीसरे दिन न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 174 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत के सामने जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में विल यंग ने 51 रन, ग्लेन फिलिप्स ने 26 रन, डेवोन कॉनवे ने 22 रन औऱ डेरिल मिचेल ने 21 रन बनाए। भारत के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए रविंद्र जडेजा ने 5 विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन ने 3 विकेट, आकाश दीप और वॉशिंगटन सुंदर ने 1-1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार