Shubman Gill Record: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (ENG vs IND 1st ODI) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 75 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली। वो इस मुकाबले में रिटायर्ड हर्ट होने के कारण अपना शतक तो नहीं लगा पाए, लेकिन उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड जरूर बना दिया, जो इससे पहले इंग्लैंड में कोई भी भारतीय कप्तान नहीं बना पाया था।
दरअसल, 26 वर्षीय शुभमन गिल भारत के ऐसे पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के किसी एक मैदान पर 500 रन बनाए। उन्होंने बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड पर दो मैचों की तीन पारियों में 510 रन बनाकर ये रिकॉर्ड बनाया है। ध्यान दें कि विराट कोहली ने टीम इंडिया की कैप्टेंसी करते हुए इंग्लैंड के एजबेस्टन स्टेडियम में ही 469 रन जोड़े थे, लेकिन वो 500 के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए थे।
इंग्लैंड के एक ही मैदान पर भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन
- शुभमन गिल - 2 मैच, 3 पारियां, 510 रन (एजबेस्टन, बर्मिंघम)
- विराट कोहली - 5 मैच, 6 पारियां, 469 रन (एजबेस्टन, बर्मिंघम)
- मोहम्मद अजहरुद्दीन - 3 मैच, 4 पारियां, 322 रन (ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर)
- विराट कोहली - 6 मैच, 8 पारियां, 306 रन (केनिंग्टन ओवल, लंदन)
मैच का हाल: बर्मिंघम के मैदान पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद वह 47.5 ओवर ही मैदान पर टिक पाए और 258 रन बनाकर ऑलआउट हुए। मेजबान टीम के लिए जो रूट (76 गेंदों पर नाबाद 76 रन) और लियाम डॉसन ने (83 गेंदों पर 68 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में भारत के लिए कैप्टन शुभमन गिल (75 गेंदों पर 80 रन रिटायर्ड हर्ट), वाशिंगटन सुंदर (63 गेंदों पर नाबाद 52 रन) और अक्षर पटेल (52 गेंदों पर नाबाद 57 रन) ने अर्धशतक जड़े जिसके दम पर टीम ने 45.2 ओवर में लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।