Shubman Gill Vs Josh Hazelwood Video: गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के कैप्टन शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 42वें मुकाबले में बीते गुरुवार, 30 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ महज़ 18 गेंदों पर 238.89 की स्ट्राइक रेट से 43 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने RCB के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड (Josh Hazelwood) को आईना दिखाया और उनके एक ओवर में पूरे 24 रन ठोके।
दरअसल, ये पूरी घटना गुजरात टाइटंस की इनिंग के दूसरे ही ओवर में देखने को मिली। यहां RCB के लिए जोश हेजलवुड अपने कोटे का पहला ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद से शुभमन गिल ने उन्हें टारगेट किया और छह गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के ठोककर पूरे 24 रन बना डाले। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि ये मुकाबला जोश हेजलवुड के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा और उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 14 की इकोनॉमी से 56 रन लुटाए। दूसरी तरफ बात करें अगर शुभमन गिल की तो उन्होंने 18 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के ठोककर 43 रन ठोके।
ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बैटिंग ऑर्डर ने काफी संघर्ष किया और उनकी पूरी टीम 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने 15.5 ओवर में 156 रन बनाकर 4 विकेट से जीत दर्ज की।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसी के साथ अब वो पॉइंट्स टेबल पर पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 9 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक दर्ज हैं। वहीं बात कर करें अगर RCB की तो वो हार के बावजूद दूसरे पायदान पर है, उनके नाम 9 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक मौजूद हैं। ये भी जान लीजिए कि पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पंजाब किंग्स की टीम है जिन्होंने अपने शुरुआती 8 मैचों में से 6 जीते और 13 अंक हासिल किए। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स की टीम भी टॉप-4 में है जिन्होंने 9 मैचों में 6 जीत हासिल करके 12 अंक अपने नाम किए हैं।